कल रात आजादनगर पुलिस ने क्षेत्र के काली पुलिया के पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचती एक महिला को 1 लाख कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा मामले में खास बात यह रही कि महिला को ब्राउन शुगर उसका पति लाकर देता था जिसकी पुड़िया बनाकर महिला युवाओं व बदमाशों को बेचती थी मामले में पुलिस ने उसके पति को भी आरोपी बनाया है आलोक शर्मा एडिशनल डीसीपी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काली पुलिया के पास एक महिला ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है सूचना पर क्राइम ब्रांच व आजादनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचती थी वह महिला को यादव धर्मशाला के पास को पकड़ा तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर मिली महिला पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। आजादनगर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे ब्राउन शुगर उसका पति वसीम लाकर देता था और वहां भेजती थी फिलहाल पुलिस ने महिला और पति को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है
