श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे, जहा सेना के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सोनगीरा ने गर्म जोशी से स्वागत किया। जहा गोगामेडी मीडिया से रूबरू हुए, इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेडी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों से उनके समाज के उम्मीदवारो को टिकट देने की मांग रखी है, नहीं देने पर निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव में उतारने की चेतावनी उन्होंने दी है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने चुनाव को लेकर दम भरा है,जहा उन्होंने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है। सुखदेव गोगामेडी ने हिंदू धर्म से संबंधित बनने वाली फिल्मों को लेकर भी विरोध जताया है और कहा कि आजकल की फिल्मों में हिंदू धर्म को मजाक बनाया जा रहा है, वहीं उन्होंने मांग की है कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को हटा देना चाहिए और किसी इतिहासकार को वहां बिठाना चाहिए। वही विभिन्न मुद्दों को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी से अपनी बात रखी
