इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर की रात ट्रक से एक युवक का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था वहीं आज जांच के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां 22 दिसंबर की रात mr10 टोल टैक्स के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें अनिकेत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था वहीं जांच के बाद पुलिस ने ट्रक चालक की लापरवाही पाई गई इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
