एक्सीडेंट में घायल दूसरे दोस्त ने भी दम तोड़ा:लोहामंडी ब्रिज पर हुए थे हादसे का शिकार, तेज स्पीड की बात सामने आई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लोहामंडी में गुरुवार को हादसे में दूसरे साथी ने भी मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहे दोस्त की गुरुवार को ही मौत हो गई थी। दोनों देवास के रहने वाले थे। वे इंदौर में पढ़ाई करने आए थे।

रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक गुरुवार अलसुबह 18 वर्षीय शिवम और उसके दोस्त तौफिक पुत्र दयाराम को गंभीर घायल हालत में एमवाय लेकर पहुंचे। जिसमें शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तौफिक हादसे के बाद से वेंटीलेटर पर ही था।

उसके बयान नहीं हो पाए। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों स्टूडेंट थे। खातेगांव देवास से पढ़ाई करने इंदौर आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक बाइक लेकर ब्रिज की रेलिंग में घुसे थे। उस दौरान बाइक की गति तेज होने की बात सामने आई। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

Exit mobile version