एक्टिवा गाड़ी की डिक्की से रुपए निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की एक्टिवा गाड़ी की डिक्की तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए लूट कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है वही पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में भी जुटी हुई।

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी चोइथराम मंडी से पैसे लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान जब घर से कुछ दूरी पर बने मंदिर मे दर्शन करने के लिए रुक गए और जब वह मंदिर से दर्शन कर वापस लौटे तो उनकी एक्टिवा गाड़ी की डिक्की का लाक टूटा हुआ था और उसमें रखे लाखों रुपए गायब थे इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना अन्नपूर्णा थाने पर की और अन्नपूर्णा पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की इसी दौरान पुलिस को मूकबीर से सूचना मिली कि जिस व्यक्ति ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है वह बाणगंगा क्षेत्र का रहने वाला है अतः सूचना के आधार पर पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र के कुमार खाड़ी में रहने वाले कुमार नामक एक व्यक्ति को पकड़ा और जब उससे शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया फिलहाल पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लाखों रुपया बरामद कर पूरे मामले में पूछताछ शुरू कर दी तो वही उसके आपराधिक रिकार्ड को भी पुलिस के द्वारा खंगाले जा रहे है।

Exit mobile version