उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को इंदौर पहुंचे संगम नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को इंदौर पहुंचे,जहां वे संगम नगर में आयोजित उत्तराखंड संस्कृति संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुए।इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया,इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज के कई लोगों को सम्मानित भी किया,इसके बाद उन्होंने समाज जनों को संबोधित करते हुए कई विषयों पर अपनी बात रखी।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी की,उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा की शानदार जीत का भी दावा किया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा की 2003 के बाद से मध्य प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है और प्रदेश की जनता इस विकास के मुद्दे पर ही अपना वोट देगी।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है उससे समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ पहुँच रहा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में उत्तरकाशी टनल में हुए हादसे सहित कई और मुद्दों पर अपनी बात मीडिया के सामने रखी।

Exit mobile version