भगवा ऑटो चालक संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को इंदौर के चिमन बाग मैदान पर हड़ताल शुरू कर दी,ओर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर अपना विरोध जताया।
भगवा ऑटो चालक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में करीब 30 हजार चालक हमारी इस हड़ताल का समर्थन कर रहा है,,दरअसल तीन सूत्रीय मांगों में प्रमुख बाइक टैक्सी का ऐप बंद करना जो शहर में ओला रैपीडो मेक्सिको कंपनियां बाइक टैक्सी के रूप में चलाई जा रही है जिससे ऑटो रिक्शा चालकों का धंधा ठप्प हो गया है,, वही 2021 तक बने ई चालन को रद्द करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की जा रही है,,, भगवा टू रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा बिना लाइसेंस के अवरलोड चल रही है कई नाबालिग भी ई रिक्शा चला रहे हैं,जिसका प्रावधान बने फिटनेस पर लाइसेंस का साथ ही चार सवारी से ज्यादा ई-रिक्शा में सवारी ना बैठाई जाए,, वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारी हड़ताल से शासन- पुलिस प्रशासन घबराया हुआ है,जिसके कारण ऑटो रिक्शा चालकों को चिमन बाग मैदान में आने से रोका जा रहा है।
भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ वीरेंद्र त्रिपाठी ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नही किया जाता है तो आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव का इंदौर के 30 हजार ऑटो रिक्शा चलाने वाले परिवार बहिष्कार करेगे। वही इंदौर रिक्शा ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिड़कर ने इस हड़ताल का बहिष्कार कर दिया था जिसको लेकर भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर ऑटो चालक संघ की इंदौर में कोई बखत नहीं है,उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर ऑटो रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष राजेश बिड़कर ई-रिक्शा चालकों का संरक्षक बना हुआ है कुल मिलाकर भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड बना लिया है
