ई-कामर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर धोखाधड़ी, एक आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच कर रही जांच, जिन खातों में रुपये जमा हुए, वे किराए पर ले रखे थे।
ई-कामर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर पूरे देश में ठगी हो रही थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने जांच कर एक आरोपित को पकड़ लिया। जिन खातों में रुपये जमा हुए, वे कमीशन पर लिए गए हैं। पुलिस खातों की पड़ताल कर रही है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, तीन पीड़ित दीपक (लखनऊ), विशाल पाटिल (मुंबई) और मोहम्मद हसन (आंध्रप्रदेश) सामने आ चुके हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने ई-कामर्स वेबसाइट स्वेप डील की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए। पुलिस ने जांच की और आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल मूलत:जरवौरे ललितपुर (उप्र) का रहने वाला है। वह इंदौर में किराये के रूम में रहता है। पुलिस अब उसके साथियों को ढूंढ रही है।

Exit mobile version