..इन्दौर मेयर इन कौंसिल बैठक संपन्न शहर में 5 स्थानो पर बनेगे फुट ओव्हर ब्रिज ग्रीन वेस्ट का सदुपयोग कर पीपीपी मॉडल पर स्थापित करेगे 100 टन प्रतिदिन ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में टोटल 41 प्रस्ताव रखे गए थे जिसमें से 30 प्रस्ताव पास किए गए हैं साथ ही शहर की 400 ऐसे कालोनी जो स्वंय स्टीट लाईट का बिल भरने में सक्षम नही है, ऐसी कालोनियो के स्ट्रीट लाईट का बिल निगम द्वारा भरने के संबंध में निर्णय लिया गया। तीन ईमली चौराहे के समीप दो स्थानों पर फुट ओव्हर ब्रिज का निर्माण पी.पी.पी. के अन्तर्गत किये जाने तथा इन्दौर शहर के अन्तर्गत देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आरएनटी मार्ग के पास, दवा बाजार एमवाय हॉस्पिटल के पास एवं ओल्ड जीडीसी कॉलेज कर्बला मैदान के पास पीपीपी मॉडल पर जनसुविधा हेतु फुट ओव्हर ब्रिज निर्माण करने की भी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही बैठक में अमृत 2.0 प्रोजेक्ट के तहत कान्ह एवं सरस्वती नदी के पुर्नउत्थान के दृष्टिगत सिरपुर, बिलावली एवं लिम्बोदी तालाब के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्तावित डी.पी.आर. में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति,
