इन्दौर बलाई समाज के सम्मेलन में सपत्नी शामिल हुए 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में हर कोई रंगता नजर आ रहा है। मतदाताओं तक अपना मैसेज पहुंचने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग कार्य करते भी नजर आ रहे हैं। अब भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल बलाई समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय समाजजनों के लिए पुड़िया तलते नजर आए। राजा बली के वंशज बलाई समाज का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय एवं उनकी धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय शामिल हुए। क्षेत्र क्रमांक 1 के नागिन नगर स्थित पटेल धर्मशाला में बलाई समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन के साथ ही यहां समाजजनों के लिए भोजन व्यवस्था भी …
