इन्दौर पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 76 वी बेच की आज पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी इस परेड के आयोजन में मुख्य रूप से अतिथि मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना शामिल हुए डीजीपी को नवारक्षको ने कदम से कंदम मिलाते हुए धीरे चाल में परेड करते हुए मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी
हमारे देश को आगे बढ़ाने में बेटियों की भी एक बड़ी भूमिका हमेशा रहती है जह आज अपने प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद पुलिस ट्रेनिंग कालेज में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी यह पासिंग आउट परेड 76 वी बेच की थी इस बेच मे नवारक्षक 1119 महिलाएं थी तो वही इस बेच में 128 पुरुष थे कुल 1247 नव आरक्षक की यह बेच थी आज इस आयोजन में डीजीपी की अध्यक्षता में पासिंग आउट परेड हुई डीजिपी सुधीर कुमार सक्सेना ने इस आयोजन में पहुचकर परेड का निरीक्षण भी किया था तो वही सभी नव आरक्षकों ने एक साथ अपने कदमो को मिलाकर धीरी चाल में मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी
वही डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में सभी नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए पहले सभी अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके नवारक्षक को बधाई दी तो डीजीपी सक्सेना ने कहा कि आप के सामने अलग अलग अपने कार्य करने में चुनोतियाँ भी आएगी तो हमे कभी पुरुष से कम नही समझना है डीजीपी सक्सेना ने कह की किस तरह से पुलिस के कार्य होते है थानों में आपको अपना कैसे आने वाले पीड़ित के प्रति व्यहार रखना पड़ता है तमाम जानकारियां डीजीपी ने आज अपने संबोधन से नव आरक्षकों को दी तो वही परेड को संचालित करने वाली महिला नव आरक्षकों को डीजीपी ने सम्मानित भी किया
इस आयोजन के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि आज अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 1247 नव आरक्षक फील्ड में जा रहे है यह शानदार भव्य परेड हमारे नवारक्षको ने प्रदर्शित की जिसके लिए में पुलिस ट्रेनिंग कालेज की पुलिस अधीक्षक यांग चेन भूटिया को डीजीपी ने बधाई भी दी
आज के इस आयोजन में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे तो वही इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊसकर जिले के आई जी राकेश गुप्ता पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की एसपी यांगचेंन डोलकर भूटिया वह तमाम अधिकारी आयोजन में शामिल हुए थे तो वही नव आरक्षक महिलाओं ने अपने अलग-अलग हैरतअंगेज करतब दिखाए गए
