इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए 10 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए कई मंडी व्यापारियों को गुना में 10 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों को इन्दौर से गिरफ्तार कर गुना पुलिस के हवाले किया है

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुना में कई मंडी व्यापारियों को 10 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले दो सगे भाई सचिन गुप्ता और जतिन गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि दो सगे भाई सचिन और जतिन ने गुना में मंडी का व्यापार करने वाले कई व्यापारियों से मंडी का सामान ले रखा था जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है उसका गबन कर फरार हो कर इन्दौर की न्यू यार्क सिटी में कई दिनों से रहकर फरारी काट रहे थे क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना और दोनों सेज भाईयो को गिफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए गुना पुलिस के हवाले कर दिया है

Exit mobile version