इन्दौर क्राइम ब्रांच और सेंटर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच और सेंटर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित के 120 बॉक्स विदेशी सिगरेट सहित 02 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

– दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र की सियागंज स्थित भारत ट्रेडर्स वेयर हाउस रोड पर 02 व्यक्ति विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट बेच रहे हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच और सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो संदिग्ध आरोपीयो को पकड़ा कर नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम दीपक वसाइनी और कैलाश नागपाल होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियो के पास से 1200 बॉक्स प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट DJRUM BLACK,Gudang Garam ,ESSE के मिले , वही पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शहर की छोटी दुकानों पर विदेशी सिगरेट सप्लाई करते थे वही पुलिस ने विदेशी सिगरेट जब्त कर कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है

Exit mobile version