इंदौर के अभय प्रशाल में श्री श्याम का भव्य दरबार सजा था अवसर था श्री श्याम कृपा महोत्सव का। रविवार रात इंदौर के अभय प्रशाल में रोहित डालमिया के द्वारा खाटू श्याम बाबा की कृपा महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे खाटू धाम से श्री पुरषोत्तम शर्मा व सालासर धाम से श्री जय पुजारी विशेष रूप से इस आयोजन में पधारे ।
प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल कोलकाता ने खाटू श्याम के विभिन्न भजनों से भक्तो में जोश भर दिया।
साथ ही भजन गायक विकास रुइया , अमित दाधीच , गोविंद शर्मा , संजू शर्मा ने भी बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी।
कब आएगा मेरा सांवरियां…, मैं हार जाउ ये हो नहीं सकता…, सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं…, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा… जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम बाबा के दरबार में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। रात 7 बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक चलती रही। इस दौरान इंदौर सांसद शंकर लालवानी भाजपा नेता हरिनारायण यादव , आईडी
