इन्दौर को एमआईजी थाना पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में तीन भाई बहन को गिरफ्तार किया है तीनो गांजे की पुड़िया बनाकर इसे बेचते थे । पुलिस के हत्थे आई एक युवती जो कि कालेज की छात्रा है और वो अपने कॉलेज में भी गांजा बेचती थी । फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है जिसमे कई खुलासे होने का अनुमान है ।
– एमआईजी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निशा पिता तुलसीराम , दीपिका पिता तुलसी राम और इनके भाई राम को पकड़ा है । तीनो लंबे समय से गांजा सप्लाई ओर पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहे थे । आरोपियों में एक युवती तो कालेज की छात्रा है जो कालेज में भी अपने साथियों को पुड़िया बनाकर बेचती थी । इनके कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा मिला है ।
