इंदौर में 25 वा अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन और भव्य शोभायात्रा 11 मार्च को इंदौर के खजूरी बाजार से प्रारंभ होकर छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज पर समाप्त होगी जिसमें नासिक के प्रसिद्ध 80 डोल वादक कलाकार ढोल का प्रदर्शन करेंगे वही झाबुआ से आए आदिवासी कलाकार व राजस्थानी नृत्य कलाकार अपनी कला का इस शोभायात्रा में प्रदर्शन करेंगे।
दरअसल इस बजरबट्टू भव्य शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य समिति ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर में गैर यात्रा में फूहड़ता अश्लीलता होने लगी तो उसको लेकर हिंद मालवा ने अच्छा स्वरूप देने के उद्देश्य से बजरबट्टू शोभायात्रा व हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करना शुरू किया जिसमें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला और आज हजारों की संख्या बजरबिट्टू भव्य शोभायात्रा में शामिल होते हैं जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग रूप में बजरबट्टू शोभायात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं ।
वही बजरबट्टू शोभायात्रा आयोजक भूपेंद्र सिंह केसरी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस बजरबट्टू शोभायात्रा में अलग रूप में शामिल होते हैं जो खुद कैलाश विजयवर्गीय को भी पता नहीं रहता है कि वह इस बार किस रूप में शोभायात्रा में शामिल होंगे,आयोजक ने कहा
यह विषय गुप्त रखा जाता है जिसकी जानकारी खुद कैलाश विजयवर्गीय को भी नही होती,,, इसको लेकर समिति द्वारा प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है जिसमें प्रथम पुरस्कार डेढ़ लाख रुपये द्वितीय पुरस्कार ₹1 लाख ओर तृतीय पुरस्कार ₹50 हजार रखा गया है जो भी यह बताता है कि कैलाश विजयवर्गीय आज बजरबट्टू भव्य शोभायात्रा में किस रूप में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें पुरुस्कार दिया जाता है। वहीं यात्रा सुरक्षा की बात करें तो हिंद मालवा के 4 सो से अधिक कार्यकर्ता पूरे शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे शोभायात्रा में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति द्वारा विशेष ध्यान रख जाता हैं कि किसी प्रकार से यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी ना हो।
