-देश में इत्र का सबसे बड़ा कारोबार उत्तर प्रदेश के कन्नौज में किया जाता है और इसलिए कन्नौज को इत्र की नगरी के नाम से भी जाना जाता है यहां से इत्र भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सप्लाई किया जाता है ।
दरअसल इत्र की नगरी कहलाने वाला उत्तर प्रदेश का कन्नौज शहर अपनी इत्र की खुशबू के लिए दुनिया भर में विख्यात है और ऐसा कहा जाता है कि कन्नौज की हवाएं अपने साथ इत्र की खुशबू लेकर चलती है लेकिन आज इत्र के कारोबार में पहले जैसा व्यवसाय देखने को नहीं मिल रहा है जिसके चलते कन्नौज शहर से आए इत्र बेचने वाले युवा व्यापारी राज ठाकुर ने कहा कि आजकल युवा इत्र के बजाय परफ्यूम को ज्यादा तवज्जो देता है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि इत्र परफ्यूम की तुलना में बेहतर होता है इत्र बेचने वाले युवा व्यापारी ने कहा कि कन्नौज का इत्र पूरी तरह से प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है और इसमें अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है,,हालांकि परफ्यूम की तुलना में इत्र की कीमत अधिक होती है क्योंकि उसको बनाने में खासा समय देना पड़ता है व्यापारी ने कहा कि सबसे महंगा इत्र अदरउद होता है और इस इत्र को असम की खास लकड़ी से तैयार किया जाता है इस अद्भुत इत्र की 1 ग्राम की कीमत लगभग 5000 तक होती है।
युवा इत्र व्यापारी राज ठाकुर ने बताया कि कन्नौज से उन्हें इत्र बेचने के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में इत्र का को व्यापार करने जाते हैं,,हालांकि व्यापारी का कहना है कि फिलहाल इत्र का प्रचलन कम हो रहा है जिसकी एक वजह परफ्यूम को मानी जा रही है इसलिए युवा व्यापारी ने केंद्र सरकार से इत्र को ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की मांग की है क्योंकि परफ्यूम बॉडी स्प्रे तेज होने के चलते इरिटेट करता है लेकिन इत्र की भीनी भीनी खुशबू लोगों का मन मोह लेती है परफ्यूम और इत्र की कीमत में काफी अंतर होता है क्योंकि इत्र ग्राम से चलता है और परफ्यूम बोतल एम एल से चलता है।
