इंदौर में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं इसी क्रम में चंदननगर थाने पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसके बाद उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहाँ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी इस बीच इंस्टाग्राम पर उससे कुछ चैटिंग भी हुई थी उसी को आधार बनाकर युवक द्वारा बात करने के लिए दबाव बनाता है और सोशल मीडिया के माध्यम से उनका पीछा भी करता है परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
