द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस 20 वर्षीय आरोपित आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
टीआइ अलका मेनिया के मुताबिक ऋषिनगर निवासी ब्यूटी पार्लर और सिलाई का काम करती है। सिंधी कालोनी निवासी आकाश से चार महीने पूर्व ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
आरोपित सोमवार युवती को भेरूघाट ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आकाश ने युवती को धमकाया। युवती ने हाथ की नस काटी तब उसने घर छोड़ा। मां व बहन को पूरी घटना बताई और मंगलवार को थाने आकर आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
टीआइ के मुताबिक ऋषिनगर निवासी 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित आकाश निवासी सिंधी कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने कथनों में बताया कि आकाश सोमवार को उसे भेरूघाट ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आकाश ने युवती को धमकाया। युवती ने हाथ की नस काटी तब उसने घर छोड़ा। युवती ने मां व बहन को पुरी घटना बताई और मंगलवार को थाने आकर आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। देर रात पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और केस दर्ज कर लिया। गुरुवार को पीड़िता के कोर्ट के समक्ष भी कथन करवाए जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
टीआइ के मुताबिक एसआइ सपना डोडिया ने जब पीड़िता से बात की तो बताया वह 10वीं तक पढ़ी है और फिलहाल सिलाई व पार्लर का काम करती है। करीब चार महीने पूर्व ही आकाश से इंस्टाग्राम पर जान-पहचान हुई थी। दोनों एक-दूसरे से चैटिंग करते थे। रविवार को आकाश घर से कुछ दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर मिलने आया था। पहले वह पीड़िता को फूटीकोठी चौराहा पर ले गया। यहां से उसने कहा कि आज रात भर साथ रहेंगे। आकाश पीड़िता को पहले सिंधी कालोनी स्थित साधू वासवानी बगीचे में रहे।
सुबह वह घुमाने के बहाने भेरूघाट ले गया और बातचीत के दौरान शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आकाश के डर से हाथ की नस काट ली। वह घायल अवस्था में उसे घर लेकर आया। पीड़िता ने मंगलवार को स्वजन को पूरी घटना बताई और देर रात आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करवाया।
