इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर लव सेक्स और धोखा की शिकार हुई एक पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीँ आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई की उसकी कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से आकाश नामक युवक से दोस्ती हुई थी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर आकाश शादी के वादे करने लगा एक दिन आकाश ने युवती को अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए अकाश एक दो बार बाहर भी ले गया लेकिन जब परिवार ने आकाश को युवती से शादी के मना किया जहाँ आकाश युवती को शादी से इंकार कर छोड़कर भाग खड़ा हुआ पीड़ित युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी आकाश की तलाश शुरू कर दी है।
