इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और बनाया हवस का शिकार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां नाबालिक की दोस्ती एक जबलपुर के युवक से हुई थी जिनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई इसके बाद युवक ने इंदौर जाकर नाबालिक को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि एरोड्रम पुलिस को एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिक ने एक शिशु को जन्म दिया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नाबालिक के बयान लिए तो उसमें दुष्कर्म की बात सामने आई जब नाबालिक से गहराई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से जबलपुर के रहने वाले युवक अभिषेक राजपूत से उसकी दोस्ती हुई थी इसके बाद अभिषेक ने नाबालिक को शादी का झांसा दिया और इंदौर आ पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया कुछ दिनों तक तो नाबालिक को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई लेकिन वह जब गर्भवती हुई तो परिजन को इस बात की भी जानकारी लगी लेकिन परिजन ने भी किसी तरह की पुलिस को शिकायत नहीं की लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक के बयान लिए तो उसमें इस बात का खुलासा हुआ है फिलहाल पुलिस ने आरोपी अभिषेक राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है

Exit mobile version