इंस्टाग्राम और बैंक सर्विसेज के नाम पर लोगों से की लाखों रुपए की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑनलाइन ठगी को लेकर जहां पुलिस एक और एडवाइजरी जारी कर रही है वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम और बैंक सर्विसेज के नाम पर लोगों से ठगी कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं इसी मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग फरियादियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल पुलिस थाना पुलिस को अलग-अलग फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी उनके मोबाइल फोन पर अननोन लोगों के कॉल और बैंक अधिकारी या इंस्टाग्राम पर सर्विसेस के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है जहां पर फरियादी आशीष घाटे की शिकायत पर ₹ 50,000 की ठगी और अशोक पंचोली के साथ ₹20000 की ठगी वही अभिषेक राय के साथ ₹100000 की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है जहां अज्ञात आरोपियों ने फोन पर बैंक सर्विस का लालच देकर फरियादियों की ओटीपी हासिल किया और फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version