इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही एक मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां इंद्रप्रस्थ चौराहे पर कल रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और वही युवक का साथी घायल है घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
इंद्रप्रस्थ चौराहे पर कल रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी घायल हो गया है दोनों एक ही कंपनी में अलग-अलग पदों पर काम करते थे तुकोगंज पुलिस के अनुसार मृतक का नाम वेदांत उम्र 28 साल है जबकि उसका घायल साथी का नाम आशीष है आशीष को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वेदांत की मौके पर ही मौत हो गई थी दोनों मॉडल टाटा कंपनी में काम करते थे वेदांत एचआर हेड था जबकि आशीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर था दोनों कल रात मोटरसाइकिल से कंपनी से घर जाने के लिए निकले थे इंद्रप्रस्थ टावर के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी बताया जा रहा है कि मूल रूप से होशंगाबाद का निवासी है पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी के बारे में जांच कर रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी है

