इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, अब तक 450 लोग करवा चुके बुकिंग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन मई माह में प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से रवाना होगी। यात्रा के लिए अब तक 450 लोगों ने बुकिंग करवा ली है। ट्रेन में 11 एलएसबी नान एसी कोच में 780 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों के रुकने के लिए होटल और तीन समय खाने की व्यवस्था रहेगी। पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि आइआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 16 मई को इंदौर से पुरी-गंगासार भव्य काशी यात्रा के लिए ट्रेन रवाना होगी। इसमें देवास, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर, कटनी स्टेशनों से भी यात्री सवार हो सकेंगे। नौ रात और 10 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकाता, वैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
दक्षिण दर्शन यात्रा भी जाएगी
आइआरसीटीसी द्वारा 29 मई को इंदौर से रामेश्वरम, तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा शुरू की जाएगी। इसमें देवास, उज्जैन, शुजालपुर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से यात्री बैठ सकेंगे। इस यात्रा में कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, तिरुपति एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। अब तक इसमें 150 लोग बुकिंग करवा चुके हैं।

Exit mobile version