इंदौर संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने एम वाय परिसर में सफाई अभियान शुरू करवाने के लिए किया दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संभाग आयुक्त और कलेक्टर इलैया राजा टी आज MYH परिसर की सफाई व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर my अस्पताल पहुंचे, जहा उन्होंने अधिकारियों को कई तरह के जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

दर असल, मंगलवार को इंदौर संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया, कलेक्टर इलैया राजा टी, निगम के अपर आयुक्त अभिषेक जैन महाराजा यशवंत राव अस्पताल के परिसर में सफाई अभियान शुरू करवाने को लेकर दौरा करने पहुंचे। इस दौरान अधीक्षक डॉ बी एस ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे। दौरे डॉक्टर ठाकुर ने बताया कि अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर क्वार्टरों को खाली करा कर रिमूवल करने के आदेश भी दिए गए हैं, वही इन क्वार्टर में रह कर्मचारियों से उनका रिकॉर्ड भी मांगा गया है। वही कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने संबंधित लोगों को कई तरह के जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version