इंदौर शहर के कॉमेडियन ओय इंदौरी ने 22 वर्ष की युवती के साथ किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर oye indori पर रेप केस:युवती के साथ फ्लैट में लिव इन में रहा, दो दिन पहले दूसरी युवती से की सगाई

इंदौर के मीडिया इंफ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। रॉबिन जानेमाने रील मेकर हैं और कॉमेडी वीडियो बनाकर oye indori के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। रॉबिन पर देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।युवती ने बताया कि आरोपी से इंदौर में जान पहचान हुई। इसके बाद नेहरू नगर में उसे किराये के फ्लैट दिलाकर साथ रखा और यहां पर कई बार संबंध बनाए। वह युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। इसके बाद शादी की बात करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए। लेकिन शादी से इंकार कर दिया।

एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य के मुताबिक रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। एसआई ने बताया कि आरोपी ने नेहरु नगर में 22 साल की युवती को फ्लैट दिलाया।

साथी इन्फ्लुएंसर से कुछ दिन पहले की सगाई
रॉबिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उसके इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंन्फ्लुएंसर से इंदौर के बड़े होटल के सगाई की। जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था।

Exit mobile version