इंदौर लसुड़िया थाना क्षेत्र में विवाहित महिला ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसुड़िया थाना क्षेत्र में विवाहित महिला ने अचानक मौत को गले लगा लिया, महिला की शादी को अठारह साल से अधिक समय बीत चुका है। हालांकि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। जिसके कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुई है। यहां निवासी मृतका भारती माटे द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। महिला के परिजनों के मुताबिक महिला के विवाह को 18 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है वही आत्महत्या के वक्त मृतका के बेटे ने पिता बालकिशन को सूचना दी थी कि महिला की मौत हो सकती है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने घोषित कर दिया है, फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस मर्ग जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Exit mobile version