इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करने हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप के सचिव अबधेश तिवारी व मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया की भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इंदौर लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आये केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को रीवा इंदौर अंबेडकर नगर ट्रेन को नियमित करने हेतु (अभी सप्ताह में 3 दिन चलती है ) ट्रेन की गति बढ़ाने एवं रीवा से ट्रेन के चलने के समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन दिया गया । रीवा से ट्रेन अभी रात 11,30 बजे चलती है व दूसरे दिन दोपहर 3 बजे इंदौर व 3,30 4 बजे अंबेडकर नगर महू पहुचती है। ग्रुप के द्वारा मांग की गई है कि ट्रेन को रीवा शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच चलाया जाए।ताकि ट्रेन दूसरे दिन सुबह 10 बजे से पूर्व इंदौर पहुच सके। साथ ही राऊ राजेन्द्र नगर,लक्ष्मीबाई स्टेशन व मांगलिया स्टेशन पर 2 2 मिनिट स्टॉपेज के लिए भी मांग की गई है।उपरोक्त स्टेशन के पास रहने वाले यात्रिओ को आसानी से सुविधा मिल सके। कैलाश विजयवर्गीय व सांसद शंकर लालवानी ने विंध्यांचल सोशल ग्रुप के बारे में रेल मंत्री को अवगत करवाया। रेल मंत्री ने अपने सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए आस्वस्त किया कि इस विषय मे हम बहुत जल्द निर्णय लेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,गोलू शुक्ला, राजाराम तिवारी , रामस्वरूप पाण्डेय, रामकृष्ण दुबेदी,केके तिवारी, संतोष मिश्रा,अरुण मिश्रा, पंकज मिश्रा उपस्थित थे।

Exit mobile version