इंदौर : : राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-29-at-12.27.44-PM.mp4

इंदौर। बुधवार सुबह राऊ थाना क्षेत्र के पपाया ट्री होटल में भीषण आग लगी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बहुमंजिला होटल में आग धीरे-धीरे लगभग सभी फ्लोर तक पहुंच गई। पहले तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के बाद इलाके को खाली कराया गया। होटल में सभी कर्मचारियों को दमकल कर्मियों को पुलिसकर्मियों को सहायता से बाहर निकाला गया है। आग से फैला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। दमकल की कई गाड़ियां और नगर निगम के टैंकर मौके पर हैं। आग लगातार बढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

https://timenews.today/img/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-29-at-12.27.43-PM.mp4

फंसे लोगों को निकालने मंगाई क्रेन

निकासी के सभी रास्ते बंद

आग इस कदर फैली की निकासी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। घटना के दौरान होटल के अंदर कितने लोग थे, अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन कर्मचारियों समेत कई लोग अंदर फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है। क्रेन की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

होटल के 25 से ज्यादा कमरों में रुके थे लोग

जानकारी के मुताबिक, पपाया ट्री होटल में आग ऊपरी मंजिल पर लगी है। उस वक्त होटल के 25 से ज्यादा कमरों में लोग रुके हुए थे। 7 मंजिला होटल में फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से भी निकाला गया। कुछ लोग तो रुम में रखी चादरों को बांध कर 5वीं मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए। इसके अलावा ऊंची सीढ़ियां लगाकर भी गैलरी से लोगों को होटल की ऊपरी मंजिल से निकालकर जान बचाई गई।

Exit mobile version