इंदौर मे लाडली बहना योजना को लेकर महापौर सांसद और कलेक्टर व आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिन हो लाडली बहना योजना की घोषणा की थी जिसको लेकर इंदौर शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है उसी को देखते हुए आज कलेक्टर परिसर में शहर के पूरे जनप्रतिनिधि महापौर सांसद और कलेक्टर आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की जिसमें महापौर ने कहा जो भी काजल संबंधित गलत जानकारी देगा भ्रमित करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

आपको बता दें योजना की घोषणा होने के बाद सभी तरफ महिलाओं को भ्रमित किया गया था कि लाडली महिला योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र व अन्य कागजात लगेंगे उसी को देखते हुए शहर भर के सरकारी कार्यालयों में यह कागजात बनवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों ने बीच में यह बात साफ कर दी थी कि इस प्रकार के कागजात योजना का लाभ लेने के लिए नहीं लगेंगे उसमें सिर्फ समग्र आईडी और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए इसी को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की 25 मार्च से यह योजना के फॉर्म भरना शुरू होंगे,उन्होंने आगे कहा कि यह योजना ऐसी योजना है कि नारी शक्ति के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने की योजना है इससे पूरे प्रदेश भर में 1करोड़ महिलाएं नही 1 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे, आगे उन्होंने बताया कि 25 मार्च से हर वार्ड में तीन से चार कैंप लगाए जाएंगे जिसमें बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराना और केवाईसी अपडेट कराना है उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा 10 जून को इसका लाभ महिलाओं को पहुचाएंगे

Exit mobile version