इंदौर मे नेपाल के प्रधानमंत्री का 2 दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नर ने ली बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल प्रचंड 31 मई से भारत यात्रा पर है जहां 2 दिन उनका इंदौर दौरा रहेगा और इस यात्रा को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ 57 अधिकारियों का डेलिगेट्स भी इंदौर आएगा। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात रहेगी । वही प्रचंड इंदौर से सीधे महाकाल दर्शन करने जाएंगे जहां उनके साथ उनका डेलिकेट भी मौजूद होगा वही 3 जून को इंदौर के टीसीएस और इंफोसिस विशेष आर्थिक क्षेत्र का दौरा भी करेंगे वही 3 जून को ही वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे इस दो दिवसीय दौरे को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा बुधवार को एक बैठक की गई जिसमें सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता इंतजाम किए गए।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आगामी 2 और 3 जून को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान उनकी अगवानी करेंगे। प्रचंड इंदौर में 2 जून को पूर्वान्ह पहुँचने के बाद उज्जैन जाएंगे जहाँ भगवान श्रीमहाकाल मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसी दिन श्री प्रचंड इंदौर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान नेपाल के प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज भी देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इंदौर और उज्जैन कलेक्टर को मंत्रालय से वीसी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री की गरिमामय अगवानी, स्वागत और उनके सम्मान में होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में निर्देश दिए।

Exit mobile version