इंदौर में 800 पुलिसकर्मी उतरे सड़क पर, 300 से ज्यादा अपराधियों की धरपकड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


36 थानों और पुलिस लाइन के करीब 800 पुलिसकर्मियों को वारंटी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए शहर में टुकड़ी बनाकर रवाना किए गए पुलिसकर्मी।
डीजीपी ने कनाड़िया, चंदननगर और खजराना थाना क्षेत्र में हुई चारों हत्याओं के बारे में पूछा।पुलिस ने 2316 बदमाशों को चिह्नित किया है, जो चाकूबाजी में शामिल रहे हैं।इंदौर में फरार आरोपितों के घर रातभर छापे मारे गए।
देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने 300 से ज्यादा अपराधियों को पकड़ा। सबसे ज्यादा तो वारंटी और फरार बदमाश मिलें है। कईं जगहों से ड्रग पैडलर और चाकूबाजों को दबोचा गया है। हालांकि छापे की सूचना लीक हो जाने से शातिर अपराधी भूमिगत हो गए।

Exit mobile version