इंदौर में 18 से अधिक स्कूली बच्चों को वैन में बैठाकर दौड़ा रहा था चालक, वाहन जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • आमजन की मदद से वैन चालक को रोका गया। सभी बच्चों को उनके स्कूल तक सुरक्षित छोड़ गया।

इंदौर। शहर में निजी परमिट में पंजीकृत वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन किया जा रहा है। लगातार जांच और कार्रवाई के बाद भी वैन और ऑटो से बच्चों को स्कूल छोड़ा जा रहा है। इनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर जल्दी पहुंचाने के चक्कर में वाहन तेज गति से दौड़ाया जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया मंगलवार को हुआ, जब राऊ क्षेत्र में 18 से अधिक छोटे बच्चों को बैठाकर वैन दौड़ाई जा रही थी। परिवहन विभाग ने लोगों की मदद से वैन को रोका और बच्चों को सुरक्षित छुड़वा कर वैन को जब्त किया।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा दस्ते द्वारा जिले में अलग-अलग स्थान पर लगातार चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को टीम चैकिंग के लिए राऊ चौराहा जा रही थी। इस दौरान लोगों ने वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर तेज गति से चलाने की शिकायत की।

परिवहन विभाग की टीम ने वैन को रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं रुका। लोगों की सहायता से राऊ क्षेत्र की कालोनी में वैन को पकड़ा गया। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल पर बात करते हुए तेज गति से चलाने पर वैन को जब्त किया गया हैं। वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था।

बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया
वैन में सवार 18 से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। सभी बच्चों की हौसला अफ़साई कर को उनके स्कूल तक सुरक्षित छोड़ गया। इसके बाद वैन को जब्त किया गया।

- Advertisement -
Exit mobile version