इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के अनुभूति दिव्यांग संस्थान में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है । सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि जब पीड़िता का गर्भ दिखने लगा तो संस्थान के लोगों ने पीड़ित के परिवार को फोन कर यह कहकर भेज दिया की उज़की तबीयत ठीक नहीं है और अब इसे यहां लेकर मत आना उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब उसके 6 माह के गर्भवती होने की जानकारी मिली । उसके बाद पीड़ित का परिवार थाने पहुंचा जिसके बाद घंटो तक इस मामले में पुलिस तहकीकात करती । मामले में पास्को एक्ट दुष्कर्म की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है ।
दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र में अनुभूति दिव्यांग संस्थान है । 17 वर्षीय दिव्यांग बच्ची ना ही बोल सकती है और ना ही सुन सकती है । चलने फिरने में भी परेशानी आती है इसीलिए सब्जी का ठेला लगाने वाली मां जोकि घर को ठीक से चला नहीं सकती उसने बच्ची का एडमिशन दिव्यांग संस्थान में करवा दिया पिता की बाईपास सर्जरी हुई है इसलिए घर की पूरी जिम्मेदारी मां पर ही है । परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक 6 माह पहले बच्ची की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी तब संस्थान ने फोन लगाया । उस समय उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तबीयत ठीक होने के बाद फिर से संस्थान में भेज दिया गया था लेकिन 6 महीने बाद उसका पेट दिखने लगा तो संस्थान वालों ने हमें फोन लगाकर उसे सौंप दिया और फिर से संस्थान लाने के लिए मना कर दिया जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तब उसके गर्भवती होने की सूचना मिली । फिलहाल ये घिनौना काम किसने किया इसकी जानकारी नहीं लग पाई है बच्ची से जानकारी लेने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को भी थाने पर बुलाया गया लेकिन दोपहर से लगातार थाने संस्थान पर आने-जाने और पूछताछ में बच्चे की हालत काफी खराब हो गई है इसलिए आज कुछ भी बताने में समर्थ नहीं रही है कल इस मामले में बच्ची से पूछताछ की जाएगी ।पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल यह केस अज्ञात के खिलाफ किया गया है । संस्थान में की पिछले 6 माह से आने जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड , स खंगाला जा रहा है और परिवार और संस्थान के लोगो से भी जानकारी ली जा रही है ।
