इंदौर के खजराना में एक 14 साल की लड़की ने अपहरण,रेप ,पास्को एक्ट ओर धमकाने के मामले में एक आरोपी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को अपने झांसे में लेकर आरोपी ने इंदौर के मंदिर में उसे हार पहनाकर मांग भर दी थी और फिर पत्नी बनाकर अपने साथ रखने लगा था। पीड़िता के माता पिता को जब यह जानकारी लगी तो उनहोंने नाबालिक को ढंूढा ओर थाने लेकर पहुंचे थे। जहां प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 साल की लड़की की शिकायत पर राकेश बाथम के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह 5 वीं क्लास तक पढ़ी है। राकेश को वह दो माह से जानती है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह एक घर में नौकरी करने लगी थी। काम के दौरान उसका कुछ माह पहले महालक्ष्मी नगर में राकेश उसे मिला था। उसने दोस्ती की बात कही एक दिन उसने कहां कि वह उसे पंसद करता है ओर शादी करना चाहता है। वह कई बार इस तरह की बात करता था। 18 नवबंर 2022 को उसकी राकेश से मोबाइल पर बात हुई दोनो ने बिजासन माता मंदिर एरोड्रम इलाके में मिलने का प्लान बनाया। राकेश ने यहां मुझे हार फूल की माला पहना दी ओर मांग में सिंदूर भर दिया ओर कहां कि वह दोनो पति पत्नी हो गए।
वहीं नाबालिक बच्ची को काउंसलिंग सेंटर भिजवा दिया है बच्ची ने परिजनों के साथ जाने के लिए मना किया है जहां परिवार की टॉर्चर के बाद वह शादी का अपने पति राजेश के साथ चली गई थी हालांकि बच्चेदानी के लिए परिजनों के आधार पर विस्तार जारी है
