इंदौर में 14 साल की नाबालिग से रेप,पड़ोसी पर केस 7 माह का गर्भ होने की मिली जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली 14 साल की बच्ची से रेप के बाद उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ है आरोपी पिछले आठ माह से लगातार उसके साथ रेप कर रहा था एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर जब लड़की के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब पता चला कि उसे 7 माह का गर्भ है मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है एसआई सपना डोडिया ने अस्पताल में पीड़िता के बयान के बाद उसके पड़ोसी युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है पेट में दर्द होने के चलते परिजन सुबह चार बजे बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे थे यहां उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई इसके बाद बच्ची ने युवक के बारे में परिवार को पूरी जानकारी दी अस्पताल से मिली जानकारी के बाद महिला एसआई वहां पहुंची और बच्ची के बयान लिए। जिसके बाद केस दर्ज किया गया पड़ोस में रहने के कारण जान-पहचान का फायदा उठा आरोपी ने की जबरदस्ती आरोपी अभिषेक पिछले तीन साल से पीड़िता के पड़ोस में रहता है। इसके चलते दोनों के बीच पारिवारिक जान-पहचान है बच्ची ने बताया कि वह 8th क्लास में पढ़ती है फरवरी 2023 में उसकी मां और बहन मार्केट गई हुई थी वह घर में पढ़ाई कर रही थी
वहीं छोटा भाई घर में खेल रहा था इस दौरान युवक आया और थोड़ी देर बातचीत करने के बाद जबरदस्ती करने लगा बच्ची ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं माना और जबरदस्ती संबंध बनाए इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि किसी को यह बात बताई तो अच्छा नहीं होगा
इससे बच्ची डर गई और चुप रही इसके बाद जब भी माता-पिता और बहन घर पर नहीं होते तब युवक घर आ जाता और जबरदस्ती करता पिछले कई माह से पीरियड नहीं आने पर पीड़िता ने अपनी मां को यह बता बताई एक माह पहले मां को जांच करवाने के लिए भी कहा लेकिन दादाजी की डेथ होने के कारण वह राजस्थान चली गई मंगलवार सुबह चार बजे पेट में तेज दर्द होने लगा बच्ची के पिता और ताई उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए यहां डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल ले जाओ, आपकी बच्ची प्रेग्नेंट है। तब परिजन लड़की को सरकारी अस्पताल लेकर आए यहां पता चला कि उसे सात माह का गर्भ है इसके बाद पीड़िता ने अपनी ताई को बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया है

Exit mobile version