इंदौर में होली के रंग में रंगे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता,ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे नेता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर भाजपा नगर इकाई ने गुरुवार शाम फाग महोत्सव मनाया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में हुए इस फाग उत्सव में भाजपा के कई बड़े नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं पर चुनावी रंग नजर आया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया।

रंगों के पर्व होली के अवसर पर इंदौर नगर भाजपा द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर फाग उत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया। फाग उत्सव में भाजपा के सभी बड़े नेता, पदाधिकारी, मोर्चे, प्रकोष्ठ के अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। प्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री ने भजनों, देशभक्ति गीतों की जबर्दस्त प्रस्तुति देकर फाग उत्सव को और शानदार बना दिया।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुदर्शन गुप्ता सहित कई नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए और सभी पर होली का जबर्दस्त रंग चढ़ा। नगर अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ से पूरी ताकत से पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

फाग उत्सव की व्यवथा की कमान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सयोजक पप्पू ठाकुर ने संभाल रखी थी फाग उत्सव में नगर इकाई के सारे पदाधिकारियों के अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

इस फाग महोत्सव पर चुनावी रंग भी नजर आया। मीडिया से चर्चा में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दावा किया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का रंग और कमल खिलेगा और प्रचंड जीत के साथ फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Exit mobile version