इंदौर में हर मंगलवार पुलिस कमिश्नर जनता की फरियाद सुनते है। इस मंगलवार 31 फरियादी पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने पहुंचे, जिनकी सुनवाई कर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
वैसे तो इंदौर शहर के थानों में हर दिन दर्जनों शिकायतें पहुंचती है। यह शिकायत धोखाधड़ी, चाकूबाजी, ऑनलाइन फ्रॉड सहित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े रहती है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट फरियादी अपनी गुहार पुलिस कमिश्नर तक लेकर पहुंचते हैं, हर मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में इस तरह की कई शिकायतें पुलिस कमिश्नर तक पहुंचती है, जिन पर पुलिस कमिश्नर कार्रवाई करने के निर्देश देते हैं, हालांकि पुलिस कमिश्नर के अनुसार कई शिकायतें विभिन्न विभागों से जुड़ी भी पहुंचती है जिन पर फरियादी अपने स्वार्थ के चलते शिकायतें दर्ज करवाना चाहते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों में अधिकारियों को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
