इंदौर में पर्चा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे ही एक ताजा मामले में रावजी बाजार थाने पर देर रात हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा पर्चा बांटने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 153 के तहत हिंदू संगठन की महिला द्वारा केस दर्ज कराया गया है पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है
रावजी बाजार थाना क्षेत्र के विशेष समुदाय के रहवासी इलाके में हिंदू संगठनों के खिलाफ और अन्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पर्चे बांटे गए जब यह पर्चा हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों के हाथ आया तो उन्होंने पूरे मामले में रावजी बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है बताया जा रहा है कि पर्चे में हिंदू संगठन पर विवादित बातें लिखने के साथ ही अमरावती में 800 विशेष समुदाय की लड़कियों को भगवा ट्रिप में हुई जाने की बात कही गई है और विशेष समुदाय के युवकों को आव्हान करते हुए लिखा गया है कि युवा फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से समुदाय की लड़कियों को अपने संगठन में शामिल करें और उसी परिचय के आधार पर हिंदू संगठन द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस पूरे मामले को लेकर पर्चे के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है फिलहाल पर्ची को लेकर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा चर्चा नहीं की गई है
