इंदौर में सोने की चेन लूट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए एक फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने शिक्षिका द्वारा चैन लूट के मामले में लसूड़िया थाने पर प्रकरण दर्ज कराया गया था पूरे मामले में पुलिस द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज लगाने के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है बदमाश लूटपाट करने के बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर चैन के टुकड़े कर बांट लिया करते थे फिलहाल दो बदमाशों को पकड़ा गया है और एक फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है…।

दरअसल डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा बताया गया कि शासकीय स्कूल की शिक्षिका द्वारा लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह स्कूल से छूटने के बाद अपने घर जा रही थी कि तभी बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा उनकी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए थे पूरे मामले में लसुड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज लगाने के बाद रुपेश जोशी और कुलदीप कर्णावत नामक दो बदमाशों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ में बताया जा रहा है कि अन्य वारदातों में भी बदमाश शामिल होने की संभावना है और भी कई लूट के खुलासे हो सकते हैं पुलिस द्वारा बदमाशों से चेन के दो टुकड़े बरामद करनी है तो वही तीसरा टुकड़ा फरार चल रहे तीसरे बदमाश के पास में है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है

Exit mobile version