इंदौर में सिरफिरे का आतंक महिलाओं-बच्चियों को रात में बनाता है निशाना,नाइट गश्त कर रहे रहवासी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर इंदौर के पूर्वी क्षेत्र लसूड़िया, विजयनगर और कनाडिया क्षेत्र में एक मनचले बदमाश के कारण महिला और युवतियां काफी परेशान हैं। बदमाश घरों में घुसकर महिलाओं के साथ हरकत कर मौके से फरार हो जाता है। घर के बाहर सूखने वाले महिलाओं के कपड़ों तक को अपने साथ ले जाता है, देर रात तक रहवासी हाथों में डंडा लेकर गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे है। महिला और युवतियां दिन में दरवाजा तक नहीं खोल पा रही हैं।

इंदौर स्थित विजय नगर और लसूडिया के बीच स्कीम नगर 78 में एक ऐसी घटना घटी जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगी। एक सिरफिरा मनचला जिसकी हाइट 7 फीट बताई जा रही हैं। उसके हाथ में रेजर हैं । वह लगातार महिलाओं पर अटैक कर रहा है। सिरफिरे का वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमे वह भागते हुए नजर आया हैं। वह व्यक्ति रात्रि 1:00 से से 5:00 तक गलियों में घूमता है। खासकर के अंधेरे वाली जगह पर लगातार घूम रहा है। उसके बाद घरों में घुसकर के महिलाओं के साथ हरकत कर रहा है । यह मामला पिछले 7 दिनों से लगातार सुर्खियों में है। पुलिस प्रशासन भी इस पर अपनी कड़ी और पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं। अगर बीते शनिवार की बात की जाए तो स्कीम नंबर 78 में विद्या विजय स्कूल में भी रात्रि को 2:00 बजे एक ऐसा मामला आया, जहां पर उस शख्स को देखा गया । कुछ महिलाओं को उसने निशाना बनाया है। पुलिस प्रशासन की चकाचौंध व्यवस्था के बीच भी उसे पकड़ा नहीं गया। और वह आज भी घूम रहा है। इसलिए सबसे अपील की जा रही है, कि घरों में ताले लगाए। किसी के भी कहने पर गेट न खोले। ऐसा कोई व्यक्ति आपको नजर आए तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दे जागरूक रहे सतर्क रहे।

Exit mobile version