इंदौर में साईकिल से जा रही स्टूडेंट से लूट:एक्टिवा सवार ने दिया वारदात को अंजाम,आसपास के फुटेज तलाशने में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक्टिवा सवार बदमाश ने साईकिल पर जा रही एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने स्टूडेंट को धक्का दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक चौराहे के पास हैल्मेट पहने एक एक्टिवा सवार का फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी की गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है।
टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक 18 वर्षीय वैष्णवी वर्मा की शिकायत पर हैल्मेट धारी बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक स्टूडेंट बांगड़दा रोड पर कोचिंग जा रही थी। तभी एक्टिवा से पहुंचे हेलमेट पहने हुए बदमाश ने मोबाइल पर बात कर रही स्टूडेंट को धक्का देकर उसका मोबाइल छीन लिया। टीआई के मुताबिक जहां छात्रा के साथ लूट हुई वहां काफी संख्या में मजदूर खड़े रहते हैं। वारदात वाली जगह पर कैमरा नहीं है। कुछ दूरी पर बनी बिल्डिंग में संदिग्ध के फुटेज मिले है। जिसे लेकर जांच की जा रही है।

Exit mobile version