इंदौर में व्यापारी का बैग चुराने वाले पकड़ाए:दवाई लेने रुके तब रैकी कर रहे दोनों आरोपियों ने की वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पंढरीनाथ में एक व्यापारी का बैग चुराकर ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ाया एक आरोपी व्यापारी का परिचित ही है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश बजाज निवासी काटजू कॉलोनी की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।पुलिस ने फुटेज के आधार पर शुभम चंद्रावत और एक अन्य साथी को पकड़ा है। आरोपियों ने चार दिन पहले ओमप्रकाश के एक्टिवा से घर जाते समय उनका 76 हजार से भरा हुआ बैग उस समय चुरा लिया था, जब वह नंदलाल पुरा पर रुचि केमिस्ट पर दवाई लेने रुके थे। ओमप्रकाश ने दोनों आरोपियों को देख भी लिया। इसके बाद शोर मचाने पर वह नहीं रूके। पुलिस ने फुटेज देखे तो वह ओमप्रकाश के परिचित ही निकले। इसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से बाइक भी बरामद कर ली है।

Exit mobile version