इंदौर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 कार के साथ 3 आरोपियों को दबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

4 दिन पूर्व विजयनगर पुलिस द्वारा एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया गया था जो कि किराए पर गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे जहां पुलिस ने पहले 7 गाड़ियां बरामद की थी वही रविवार देर रात पुलिस द्वारा पांच अन्य गाड़ियों को बरामद किया है अब तक कुल 12 गाड़ियां पुलिस की जप्त की जा चुकी है गाड़ियों का कुल मूल्य डेढ़ करोड़ के लगभग पहुंच चुका है। और इस गिरोह में पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं वहीं पुलिस द्वारा किराए पर लेकर फरार होने वाले कुछ आरोपियों की तलाश की जा रही है वही पुलिस को शक है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य के पास और भी ऐसी गाड़ियां बरामद हो सकती है जो कि किराए पर लेकर गाड़ियों को फरार हो जाते थे पुलिस उन आरोपियों की भी तलाश कर रही है वहीं आसपास के जिलों में भी इस तरह की गैंग द्वारा किए गए घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है

कि सेल्फ ड्राइव के लिए गाड़ियां किराए से लेता है और उसे लेकर तुरंत शहर के बाहर फरार हो जाता है। पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन की गई तो इंदौर की 7 गाड़ियां भोपाल में मिलीं। जहां पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से दूर है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि लगातार फरियादी विजय नगर थाने पर आ रहे हैं और किराए पर दी हुई गाड़ियों के बने हुए एग्रीमेंट भी पुलिस को दिखा रहे हैं। पुलिस द्वारा अब इंदौर से किराए पर लेकर बाहर बेचने वाले गिरोह की तलाश की जा रही जिसके अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है जिनके मिलने की जल्द संभावना जताई जा रही है

Exit mobile version