इंदौर में वकील को सर तन से जुदा करने की धमकी ,कोतवाली थाने में हुई एफ आई आर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
crime

इंदौर में अधिवक्ता अनिल नायडू को शनिवार को उदयपुर में हुई घटना की तर्ज पर सर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है अधिवक्ता अनिल नायडू ने बताया राजवाड़ा इलाके के संजय सेतु पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हिंदुओं के केस लड़ने और मुस्लिमों के केस में विरोध करने की बात पर धमकाया , आरोपियों ने नायडू को धमकाते हुए कहा कि उदयपुर की घटना याद है ना तेरा भी वैसा ही हाल कर देंगे , पूरे मामले में अधिवक्ता अनिल नायडू द्वारा थाना सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत की गई जिसके बाद थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है

Exit mobile version