इंदौर में लिवइन पार्टनर पर रेप का केस:गर्भपात कराया, शादी करने का कहा तो जान से मारने की धमकी दी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में एक बुटिक कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जूनी इंदौर पुलिस से मामले की शिकायत की है। बताया जाता है कि आरोपी ने शादी तुड़वाकर पीड़िता को अपने साथ लिव-इन में रख लिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी उससे संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वह मुकर गया। बाद में युवती ने परेशान होकर मामला दर्ज कराया।

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात 21 साल की पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह एक बुटिक पर काम करती है। सुनील माले से छह साल पहले उसकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया। लेकिन सुनील ने उससे शादी नहीं की। परिवार की मर्जी से युवती को रतलाम में शादी करना पड़ी।

दो साल पहले शादी तुड़वाई, फिर लिव-इन में रखा
पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले सुनील ने ससुराल वालों से विवाद करवाकर शादी तुड़वा दी। आरोपी उसे सच्चा प्यार करने की बात कहते हुए शादी का झांसा देकर अपने साथ इंदौर ले आया। यहां जूनी इंदौर इलाके में साथ रहने लगा। इस बीच सुनील ने कई बार संबंध बनाए। कुछ माह पहले वह प्रेग्नेंट हो गई तो सूरज ने कहा कि अभी शादी नहीं कर सकता, एबॉर्शन करवा लो।

आसपास सभी को बताया शादीशुदा
पीड़ित युवती ने बताया कि जहां वह रहते हैं, वहां सुनील ने लोगों से दोनों के शादीशुदा होने की बात कही। इसके बाद कई बार सुनील से शादी के लिए कहा, लेकिन वह हर बार टाल देता। सुनील ने पीड़िता से 1 नवंबर को फिर संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो सुनील ने कहा कि जैसे वह रह रहे हैं वैसे ही रहेंगे।

- Advertisement -

वह शादी नहीं कर सकता। जहां परिवार के लोग कहेंगे वहीं शादी करेगा। इसके बाद पीड़िता ने पालदा इलाके में रहने वाले अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद मामले में कार्रवाई की है। वर्तमान में सुनील तेजाजी नगर इलाके में रहता है।

Exit mobile version