इंदौर में युवक ने भाई के नाम लिखा स्टेटस, स्टेटस लिख कर लगाया मौत को गले…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नौजवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मौत से पहले अपने भाई के नाम व्हाट्सएप स्टेटस पर चंद लाइनें लिखी, जिसमें उसने लिखा है.. भैया मुझे माफ कर देना अब मुझे जीने का मोह नहीं है..यह चंद लाइन लिखकर युवक ने मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…

एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि मृतक का नाम ऋषि है, जो कि सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी है। ऋषि कपड़े की दुकान में काम करता था.. हालांकि मृतक कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था, उसने स्टेटस पर चंद लाइन लिखकर फांसी को गले लगा लिया..स्टेटस पर उसने यह भी लिखा है कि जीने का उसे मोह नहीं है और वह मौत को गले लगा रहा है, वह किस बात से परेशान था, पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर अब आगे की जांच करेगी।

Exit mobile version