इंदौर में युवकों में हुई जमकर मारपीट युवती के साथ अभद्र व्यवहार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में बीती रात को युवकों में हुई लड़ाई मामले में युवती के साथ भी अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें युवती के कपड़े तक फट गए पूरे मामले में विजयनगर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर शुरू की है….।

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार युवाओं द्वारा मारपीट और अश्लील वीडियो सामने आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण विजयनगर की पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं और इसी के तहत फिर एक बार विजयनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के विवाद में युवती के साथ भी जमकर मारपीट हुई है और युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया है पूरे मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में कैसे दर्ज किया गया है पुलिस का कहना है कि मॉल में युवती अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी और उसके बाद वहां पर अन्य युवक आ गए और मामूली कहा सुनी के बाद जमकर विवाद हुआ और उसी का वीडियो वायरल हो रहा है पूरे मामले में बताया जा रहा है युवकों ने उसके साथ हरकत की जिसके बाद पूरा मामला रोड पर आ गया और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

Exit mobile version