इंदौर में याराना ग्रुप की महिलाओं द्वारा आयोजित हुआ प्री करवा चौथ का कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी इंदौर में महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ को लेकर तमाम महिलाओं द्वारा कई तरह की तैयारी की जा रही है और इसी के तहत याराना ग्रुप के विनर तले सैकड़ो की संख्याओं में महिला ने एक छत के नीचे सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें धार्मिक और करवा चौथ को लेकर चर्चा की गई

इंदौर में सुहागन महिलाओं के सबसे बड़े त्योहार करवा चौथ को लेकर याराना ग्रुप एवं नमों श्री चेतना की मुख्य संस्थापक अर्चना गुप्ता और उप संस्थापक नेहा गुप्ता द्वारा आज निजी होटल पर में प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्मुक्त आनंद के बच्चों के द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा मित्तल और जज के रूप में श्रीमती हेमलता कुमार और आरती माहेश्वरी जी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें श्रृंगार प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता रखी गई। ढोल महिलाओं ने डांस भी किया। ग्रुप की महिलाओं ने खूब बढ़ चढ़ाकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और ढेर सारे उपहार जीते तंबोला खेलकर महिलाएं बहुत उत्साहित थी क्योंकि उसमें भी ढेर सारे उपहार थे। कार्यक्रम का समापन भोजन के साथ किया गया कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता आरती गोयल श्रीमती आशा राजूरकर स्मिता गुप्ता कोमल सोनी अनीता पावले रहे

Exit mobile version