इंदौर में मोबाइल चोरी होने या गुम जाने पर अब थाने के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। इंदौर पुलिस ने इसके लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप घर बैठे ही तुरंत अपना मोबाइल गुम हो जाने की रिपोर्ट कर पाएंगे। इंदौर पुलिस के अनुसार तुरंत रिपोर्ट दर्ज होने से मोबाइल मिलने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसलिए लोगों के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी।
✅यह है प्रक्रिया
1️⃣ गूगल प्ले स्टोर से जाकर सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें।
2️⃣ इसमें लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारियां भरें इसके बाद होम पेज पर दिखने वाले ऑप्शन Report Lost Option पर क्लिक करें।
3️⃣ इसमें जरूरी जानकारियां भरें और रिपोर्ट सब्मिट करें।
4️⃣ इसके बाद पुलिस तुरंत आपके मोबाइल को तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर देगी ।
5️⃣ जैसे ही आपका मोबाइल मिलेगा रिपोर्ट में भरे नंबर पर सूचना दे दी जाएगी।
